बीकानेर/नोखा. बीकानेर के नोखा में देर रात चोरो ने एक साथ कई दुकानों को निशाना बनाया। घटना की जानकारी सुबह दुकानदार दुकान खोलने आये जब मिली। दुकानों के ताले टूटे देख नोखा पुलिस को इसकी सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार यह घटना देर रात नवलीगेट के आगे साळुंडीया रोड़ के पास की बताई जा रही है। चोर यहाँ से दुकानों में पड़ा स्क्रेप और तांबा ले उड़े। घटना की सूचना मिलने पर नोखा पुलिस भी मौके पर पहुंची।फ़िलहाल पुलिस पास में लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NFxCBw
No comments:
Post a Comment