Monsoon Alert: इस राज्य में बाढ़ की आशंका, आपदा से लोगों को बचाने की अपील - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 10, 2018

Monsoon Alert: इस राज्य में बाढ़ की आशंका, आपदा से लोगों को बचाने की अपील

 

भोपाल। मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले 48 घंटे मध्यप्रदेश के लिए बेहद खतरनाक हैं। प्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी लोगों से सतर्क रहने और विषम परिस्थितियों में फंसे लोगों को बचाने की अपील की है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करके कहा है कि राज्य में मानसून सक्रिय है। अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। इससे बाढ़ जैसे हालात बन सकते हैं। सरकार ने ऐहतियातन जरूरी व्यवस्थाएं की हैं और नागरिकों को भी सतर्क रहना चाहिए। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि यदि कोई विषम परिस्थित बने तो सभी अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार मदद करने के लिए आगे आएं।

 

इन जिलों में ज्यादा खतरा
मध्यप्रदेश के 22 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ही कई स्थानों पर बाढ़ की आशंका व्यक्त की है। इनमें इंदौर, जबलपुर, शहडोल, एवं होशंगाबाद संभाग के जिले शामिल हैं। इसके अलावा सागर, रीवा, उज्जैन और भोपाल संभागों के जिलों में भी तेज बारिश की आशंका है। इसके अलावा खंडवा, खरगौन, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, अलीराजपुर, बड़वानी, देवास, रायसेन जिलों में भारी बारिश से बाढ़ की स्थिति बन सकती है। यहां अगले 48 घंटे सभी को सतर्क रहना चाहिए।


मदद के लिए आगे आएं
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में एक-दूसरे की मदद के लिए तैयार रहें। अपने क्षमता के मुताबिक लोगों की मदद करें।

 

MONSOON

भोपाल में बना कंट्रोल रूम
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। जिसमें भोपाल कलेक्टर, महापौर, समेत अन्य अधिकारी मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

भोपाल में भी बाढ़ का खतरा
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 14 और 17 अगस्त 2006 को आई भयंकर बाढ़ से कई लोग बह गए थे और पूरे शहर में पानी ही पानी हो गया था। कई लोग बेघर हो गए थे। ऐसी स्थिति नहीं निपटे इसलिए भोपाल के लोगों को भई सतर्क रहना चाहिए। किसी भी आपात स्थिति में भोपाल स्थित कंट्रोल रूम में संपर्क करना चाहिए।

 

MONSOON

कहां कितनी बारिश
पिछले 24 घंटों के दौरान मध्यप्रदेश के बालाघाट, परसवाड़ा में 7 सेमी, मलाजखंड 6, केवलारी, सिवनी एवं वारासिवनी में 5, नैनपुर एवं खकनार में 4, कटंगी, नेपानगर एवं सारंगपुर में 3 सेमी बारिश रिकार्ड की गई।

 

MONSOON

MUST READ

BREAKING: इस राज्य में भारी बारिश की चेतावनी, यहां आ सकती है बाढ़
Weather Alert: देश के 16 राज्यों में अलर्ट, इन राज्यों में हो सकती है तबाही
पूरे प्रदेश में बरसा मानसून, कई जगह आफत, 48 घंटे और खतरनाक
MP में अब तक का सबसे बड़ा अलर्ट, मौसम विभाग ने पहले कभी नहीं की ऐसी भविष्यवाणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J9bAmZ

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages