टैलेंट सर्च के नाम पर इस तरह की जा रही मासूम कला साधकों से धोखाधड़ी - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 9, 2018

टैलेंट सर्च के नाम पर इस तरह की जा रही मासूम कला साधकों से धोखाधड़ी

सागर. मप्र के हुनरबाज नाम का टैलेंट सर्च कॉम्पटीशन कराने वाले को गोपालगंज पुलिस ने रविवार को रवीन्द्र भवन से हिरासत में लिया। पुलिस ने उसके विरुद्ध धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। आरोपी ने न केवल बुंदेलखंड के जिलों से आए मासूम प्रतिभागियों को आहत किया बल्कि मुम्बई की बाल कलाकार और टीवी सीरियल 'परम अवतार श्रीकृष्ण फेम माही सोनी को तय राशि देने से भी मुकर गया।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे प्रतिभागियों से अनाधिकृत रूप से एंट्री शुल्क वसूलकर इनाम देने से बचने फाइनल कार्यक्रम रद्द कर देने की शिकायत पर हिरासत में लिया था। थाने में पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ व सागर जिलों के दो दर्जन से ज्यादा प्रतिभागियों की डांसगीरी के बाद सीएसपी वहां पहुंचे और शिकायत सुनने के बाद केस दर्ज कराया। थाने में रिपोर्ट दर्ज करने को लेकर करीब दो घंटे तक बच्चे और उनके अभिभावक डेरा जमाए रहे। इस दौरान कुछ बच्चों ने थाना परिसर में डांस का प्रदर्शन भी किया।
पन्ना-छतरपुर में ऑडिशन कर होर्डिंग्स से किया था प्रचार
पन्ना से आई रानी पाठक, छतरपुर के विकास सोनी ने बताया कि वे अपने बच्चों की प्रतिभा को दिखाने के लिए सागर आए थे। इसके लिए आयोजक महेश कोरी ने पिछले महीने पन्ना-छतरपुर में अलग-अलग स्थानों पर ऑडिशन लेकर बच्चों का डांस-सिंगिग के लिए चयन किया था। अखबार और शहर में कई जगहों पर होर्डिंग्स लगवाकर प्रचार भी किया गया था। ऑडिशन के समय जो जानकारी और फोल्डर उन्हें दिए गए थे, उनमें ऑडिशन और कॉम्पटीशन निशुल्क था। रविवार को जब वे सूचना पर कॉम्पटीशन में हिस्सा लेने रवीन्द्र भवन पहुंचे तो महेश कोरी ने शुल्क की मांग की। उनसे 500 से 650 रुपए तक शुल्क वसूला गया। अंदर टैलेंट सर्च के लिए ऑडिशन जैसा माहौल दिखने पर जब उनसे पूछा तो फाइनल आगामी दिनों में कराने की बात कही।
मुंबई से बुलाया था माही को, नहीं दी राशि
टैलेंट सर्च के लिए बच्चों को लुभाने महेश कोरी ने मुंबई से टीवी सीरियल 'परम अवतार श्रीकृष्ण फेम माही सोनी को डांस और जज के रूप में बुलाया था। लेकिन यहां कॉम्पटीशन ही रद्द कर दिया। जब उससे तय राशि 50 हजार रुपए की मांग की तो उसने पल्ला झाड़ लिया। माही के पिता विकास सोनी ने बताया कि वे मूलत: छतरपुर के निवासी हैं लेकिन शूटिंग की व्यस्तता के चलते अब मुम्बई में ही शिफ्ट हो गए हैं। पिछले दिनों महेश ने उसने बात की थी। बुंदेलखंड का कार्यक्रम होने से वे तैयार हो गए पर धोखा मिला। सूत्रों के अनुसार पुलिस को पहले से दर्ज एक धोखाधड़ी के केस में आरोपी महेश की तलाश थी। उसके खिलाफ इसके अलावा छेड़छाड़ व अन्य केस दर्ज हैं।
इनामी राशि कम की
महेश कोरी ने इनाम का प्रथम पुरस्कार 1.51 लाख की जगह ११ हजार, द्वितीय 1 लाख की जगह 8 हजार और तीसरा अवार्ड 51 हजार के स्थान पर 5 हजार होना भी बताया। लोगों ने पूछा तो आरोपी उखड़ गया और पुलिस को बुलाने की धमकी देने लगा।
&बच्चों और अभिभावकों की शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी महेश को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जानकारी लगी है कि उसके विरुद्ध अन्य अपराध दर्ज है।
आरडी भारद्वाज, सीएसपी सिटी, सागर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KXdHiG

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages