पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेकर 'हरियाली से खुशहालीÓ लाने बढ़ाया कदम - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 9, 2018

पर्यावरण रक्षा का संकल्प लेकर 'हरियाली से खुशहालीÓ लाने बढ़ाया कदम

खरगोन.
पर्यावरण की रक्षा और सामाजिक सरोकारों की कड़ी में 'पत्रिकाÓ ने अपना एक कदम और आगे बढ़ाया है। धरा की अमूल्य संपदा वृक्षों की संख्या बढ़ाकर मानव जीवन की रक्षा के लिए रविवार से पत्रिका का 'हरित प्रदेशÓ अभियान शुरु हुआ। अभियान के तहत रविवार सुबह कसरावद रोड स्थित श्रीश्री 1008 पूर्णानंद बाबा की तपोभूमि इंद्र टेकड़ी पर मुख्य आयोजन हुआ। कलेक्टर शशिभूषण सिंह, जिपं. सीईओ सतीश कुमार, डीएफओ एमएस सिसोदिया, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र यादव सहित सैकड़ों पर्यावरण रक्षक और समाजसेवियों ने पौधरोपण कर इन्हें सहेजने का संकल्प लिया। सुबह करीब 11 बजे पौधारोपण अभियान की शुरुआत हुई। इसमें कई समाजसेवी अपने परिवार तो कोई अपने दोस्तों के साथ पहुंचकर अभियान का हिस्से बना। आयोजन के दौरान २०० पौधे रोपे गए। गोगावां तहसील के ग्राम आदलपुरा में आनंदम विभाग के द्वारा पौधरोपण किया गया। खरगोन के अलावा सनावद, मंडलेश्वर, करही और धरगांव में भी सामाजिक संगठनों की मदद से पौधरोपण अभियान का जोरदार आगाज हुआ।

पौधें उठाकर लिया रक्षा का संकल्प
अभियान के तहत बेडियावं पंचायत में सरपंच-सचिव और पूर्णानंद बाबा के भक्तों की मौजूदगी में प्रांगण में गड्ढें खोदे गए। इसके बाद शहर के जागरुक पर्यावरण रक्षकों ने अपने हाथों से पौधें लगाकर मिट्टी डाली। इसके बाद पानी से सिंचाई कर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेकर जागरुकता का संदेश दिया।

वैवाहिक वर्षगांठ पर पौधा लगाकर मनाई खुशियां
शहर के युवा उद्योगपति प्रितेश अग्रवाल ने रविवार को अपनी शादी की सालगिरह पौधा लगाकर मनाई। उन्होनें अपनी पत्नी ईशा अग्रवाल और बच्चों के साथ अभियान में पहुंचकर पौधा लगाया। साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए अपने बच्चों सहित अन्य लोगों को भी जागरुक किया।

डॉक्टर दंपत्ति बोली - जीवन का आधार है वृक्ष
यहां शहर के डॉ. मनीष पाटीदार और उनकी पत्नी डॉ. सुषमा पाटीदार ने कहा कि वृक्ष जीवन का आधार है, इसके बिना मनुष्य जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। डॉ. दंपति की बेटी प्रणीशा ने अपने दादा भूपेंद्र पाटीदार के साथ पौधारोपण किया। इसी तरह शहर के भूपेंद्र पाटीदार ने पत्नी प्रतिमा पाटीदार और बच्चें तन्मय और अविरल पाटीदार के साथ पौधरोपण किया।

पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करेंगे
- हरियाली से आच्छादित इंद्र टेकड़ी को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करेंगे। पर्यावरण सुरक्षा के क्षेत्र में ऐसी पहल से लोगों में जागरुकता के साथ ही मनोबल भी बढ़ेगा

शशिभूषण सिंह, कलेक्टर, खरगोन।

 



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2J6UfLv

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages