मुंबई। मायानगरी मुंबई में लगातार हो रही भारी बारिश ने हालात असामान्य कर दिए हैं। मुंबई सड़कों और रेलवे ट्रैक पर पानी भरने के कारण यातायात पूरी तरह थम गया है। वहीं, राज्य के शिक्षामंत्री विनोद तावड़े ने जलभराव और बारिश से पैदा हुई समस्या को देखते हुए मुंबई के स्कूलों को अवकाश घोषित करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि बारिश ने जहां कई इलाकों में जलभराव की समस्या पैदा कर दी है, वहीं सड़के व रेलवे ट्रैक भी जलमग्न हो गए हैं। जलभराव के कारण सड़कों पर जाम की स्थिति खड़ी हो गई है।
ट्विटर के इस कदम से पीएम मोदी, राहुल और विराट कोहली के फॉलोअर्स की घट जाएगी संख्या
maharashtra education minister declares holiday today in all schools and colleges in Mumbai Metropolitan Region due to heavy rainfall. #MumbaiRains
— ANI (@ANI) July 9, 2018
दरअसल, मुंबई में हो रही लगातार बारिश ने जन-जीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारी बारिश के चलते जहां कई इलाकों में जलभराव की विकट समस्या खड़ी हो गई है, तो सड़के पानी में समा गईं हैं। ऐसे में छात्र-छात्राओं और नौकरी पेशा लोगों के सामने अपने गंतव्य तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश ने मुंबईवासियों को घरों में कैद कर दिया है। कई जगहों पर लोग घरों में पानी भरने की समस्या से जूझ रहे हैं। ऐसे में प्रशासन ने लोगों से घर से बाहर न आने की अपील की है। इसके साथ ही स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
कश्मीर: पुलवामा में सीआरपीएफ कैंप पर आतंकी हमला, सुरक्षाबलों ने शुरू किया आॅपरेशन
Visuals of massive water-logging in Hindmata area, due to heavy rainfall. #MumbaiRains pic.twitter.com/5Mbi2YrLeS
— ANI (@ANI) July 9, 2018
वहीं, टेलीविजन धारावाहिक 'गुलाम' और 'बड़ी दूर से आए हैं' के लिए पहचाने जाने वाले अभिनेता प्रदीप दुहान भारी बारिश के दौरान मुंबई की सड़कों पर ठिकाना बनाने वाले वंचित लोगों की मदद के लिए आगे आए। वह बारिश से पीड़ित लोगों को खाना, कपड़े, छतरी और रेनकोट देकर उनकी मदद कर रहे हैं। प्रदीप का कहना है कि मैं उनकी मदद करके बहुत खुश हूं। मैंने अपनी मेहनत के पैसे अच्छे काम में लगाए और मुझे लगता है कि हम सभी को ऐसा करना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KY4vHz
No comments:
Post a Comment