पिता के पास 150 एकड़ जमीन, खर्चे पूरे करने के लिए बेटा करता ठगी, इस तरह देता घटना को अंजाम - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 2, 2020

पिता के पास 150 एकड़ जमीन, खर्चे पूरे करने के लिए बेटा करता ठगी, इस तरह देता घटना को अंजाम

इंदौर. पिता के पास 150 एकड़ जमीन है। परिवार भी काफी सम्पन्न है। बेटा अपनी हरकतो के चलते अक्सर घर से गायब रहता। घूमने के लिए वह इंदौर आया तो ऑटो रिक्शा चालक से दोस्ती कर उसे चपत लगा दी। मोबाइल तोडऩे के बाद सिम भी बंद कर दी ताकि पकड़ में नहीं आए।

साइबर सेल एसपी जितेंद्र सिंह ने बताया कि राजेश आगार (45) निवासी सुखलिया की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। राजेश ऑटो रिक्शा चालक है। उसके कार्ड का इस्तेमाल कर दो मोबाइल कीमत 68 हजार रुपए खरीदे गए। पैसा खाते से कम होने पर घटना का पता चला। मामले की जांच टीआई अंबरीष मिश्रा, रामपाल पाल, रामप्रकाष बाजपाई, मनोज राठौर, राकेष बामनीया, गजेन्द्र, विजय बडोदकर, दिनेश को सौंपी गई। जांच में आया कि पेटीएम के जरिए ये ट्रांजेक्शन हुए थे। पेटीएम खाता मोहित पटेल (27) निवासी जबलपुर का है। टीम ने मोहित को जबलपुर से गिरफ्तार किया। उसके पास से 30 हजार रुपए, मोबाइल सिम बरामद हुए। वर्ष 2019 में एक महीने के लिए मोहित इंदौर आया। सुखलिया में फरियादी के घर के पास वह रहा। इस दौरान उसकी रिक्शा में वह घूमता। दोस्ती करने के बाद कई बार उसने राजेश को नकदी रुपए देकर खाते में पैसा ट्रांसफर करवाया। इस तरह राजेश के कार्ड की जानकारी उसने सेव कर ली।

जिस दिन वह इंदौर से जयपुर जा रहा था तब बस स्टैंड छोडऩे के बहाने राजेश को ले गया। रास्ते में बात करने के बहाने मोबाइल लेकर दो मोबाइल बुक कर लिए। इसके लिए ओटीपी भी आया तो नंबर देखकर मैसेज डिलीट कर दिया। इन मोबाइल की डिलीवरी उसने जयपुर में ली। वह अक्सर घर से गायब रहता है। परिवार काफी सम्पन्न है और उनके पास 150 एकड़ जमीन है। जिस पर वे खेती करते है। पुलिस उसे पकड़ नहीं सके इसलिए अपना मोबाइल तोडकऱ फेंक दिया और सिम बंद कर ली थी। साइबर सेल ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wpAHkI

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages