वाचनालय बनाने की कार्ययोजना आगामी पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 11, 2019

वाचनालय बनाने की कार्ययोजना आगामी पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी

दमोह/ खड़ेरी. आपने सांसद नहीं बनाया होता तो पैसा कहां से आता, नियम है, 5 करोड़ रुपए आठों विधानसभा के लिए सांसद कोएक साल में मिलता है। उसमें से 40 लाख रुपए संस्थाओं को दे सकते हैं। जिले के विद्यालयों में लाइब्रेरी बनाने की कार्ययोजना बनाकर पुस्तकों की सूची तैयार की जाए। यह कार्य योजना आने वाली पीढ़ी के लिए वरदान साबित होगी।
यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने खड़ेरी गांव में एमपीएलएडी के नए भवन का लोकार्पण करते हुए कही। उन्होंने कहा कि स्कूल के 12 वीं तक के छात्रों के लिए खेल के मैदान बनाने के लिए आमजन से सहयोग का आग्रह है। भूमि देने के लिए सहयोग करें, यह एक पुण्य का कार्य है। जिससे यहां पर एक खेल मैदान बन सके। उन्होंने कहा यदि देश में कोई अपनी प्रमाणिकता के साथ अपनी संस्कृति के साथ लड़ रहा है, तो वह यही सरस्वती शिशु मंदिर की संस्था है। इसी संस्था के माध्यम से आप आने वाली पीढ़ी को संस्कारित कर सकते हैं। हमारे बच्चे इसी संस्था मे पढें़, यह सोच सभी को बनानी होगी। उन्होंने विद्यालय के बच्चों का अभिवादन किया।
केशव शिक्षा समिति महाकौशल प्रांत के प्रादेशिक सचिव डॉ. आदित्य मिश्रा ने कहा आर्थिक पद्धति के साथ जिस प्रकार केंद्रीय मंत्री पटैल संस्थाओ का उन्नयन कर रहे हैं, मां भारती के चरणों मे उनको प्रणाम करता हूं। उन्होंने बताया प्रांत में लगभग 900 सस्थाएं संचालित हैं।
पूर्व विधायक लखन पटेल ने कहा लगभग दो साल पहले सांसद पटेल के साथ हम यहां भूमि पूजन के लिए आए थे, और आज उसका लोकार्पण हो रहा हैं। शासकीय जमीन को लेकर संस्था से संपर्क कर यहां खेल मैदान बनवाने के लिए सबका सहयोग आपेक्षित हैं।
संयोजक केशव पटेल ने विद्यालय प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा विद्यालय मे 530 विद्यार्थी अध्ययरत हंै। 13 आचार्य हैं। 25 विद्यार्थियों का यहां से अभी तक नवोदय विद्यालय मे चयन हो चुका हैं। तीन विद्यार्थी एमबीबीएस व चार्टड एकांउट हो गए हैं। भाई.बहन एमण्बीण्बीण्एस और चार्टड एकांउट हो गये है। कार्यक्रम का संचालन नर्मदा प्रसाद रैकवार ने किया आभार प्रदर्शन हीरा सिंह ठाकुर ने व्यक्त किया। इस अवसर पर ऋषिराज पटैल, प्रीतम लोधी, कपिल शुक्ला, देवीसिंह नंदरई, गोपाल पटैल, करन सिंह, रामकली तंतुवाय, एसडीएम भारती मिश्रा, टीवी कलाकार बद्री विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गण मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2YT6Zxa

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages