मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
मेष राशि के जातकों का आज समय धर्म-कर्म में लगेगा। आपको सरकारी काम में लाभ रहेगा। आपकी पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सार्वजनिक कामों में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
वृष : (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा। सुबह का समय ठीक नहीं रहेगा। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। धार्मिक यात्रा भी हो सकती है। परिश्रम अधिक करना पड़ेगा।
मिथुन : (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
मिथुन राशि के जातकों को आज का समय सावधानी पूर्वक गुजारना चाहिए। किसी के झांसे में ना आए बहकावे में ना आवे, एक छोटा सा लालच आपको बड़ी मुसीबत में फंसा सकता है।
कर्क : (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
कर्क राशि के जातकों की आज दिन की शुरुआत शारीरिक पीड़ा से हो सकती है। कोई रोग आपको परेशान कर सकता है।
सिंह : (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
सिंह राशि के जातकों को आज संतान से कष्ट हो सकता है। दवा में पैसे खर्च होंगे। धन संबंधी समस्याओं को लेकर तनाव रहेगा।
कन्या :- (ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सार्वजनिक क्रियाकलापों से लाभ होगा और व्यापार भी बढ़ेगा।मित्रों का साथ भी मिलेगा।
तुला :- (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
तुला राशि के जातकों को आज परिश्रम बहुत अधिक करना पड़ेगा। आमदनी में कम रहेगी। सरकारी काम भी हो जाएंगे।
वृश्चिक : (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
वृश्चिक राशि के जातकों को आज धन प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम करना होगा। भाग्य साथ देगा और धर्म-कर्म में मन लगेगा।
धनु : (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
धनु राशि के जातकों का सुबह का समय ठीक नहीं है। किसी कारण से मन खराब हो सकता है। प्रयास करने पर आज धन की प्राप्ति हो सकती है।
मकर : (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सुबह का समय खर्च वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। जो जातक विवाह के योग्य हैं उनको विवाह के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।
कुंभ : (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
कुंभ राशि के जातकों का आज खर्च बढ़ेगा। बहुत भागदौड़ के बाद ही कुछ लाभ होगा।
मीन : (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
मीन राशि के जातकों का आज व्यापार के लिए समय उत्तम है। सरकारी काम बनेंगे। संतान और शिक्षा की स्थिति में सुधार आएगा। मेलजोल बढ़ेगा।
प्रस्तुति
पंडित राकेश पांडे
9837235505
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2yRbnlQ
No comments:
Post a Comment