रामेश्वरम. श्रीलंकाई समुद्री सीमा में कथित तौर पर मछली पकडऩे के आरोप में श्रीलंकाई नौसेना ने मंगलवार को तीन हजार भारतीय मछुआरों को भगा दिया। मछुआरा संघ के अध्यक्ष पी. सेसुराजा ने बताया कि सोमवार को ५९४ नौकाओं में सवार होकर मछुआरे मछली पकडऩे के लिए समुद्र में उतरे थे। इसी बीच जब मछुआरे कच्चतीवू में मछली पकड़ रहे थे तो श्रीलंकाई नौसेना वहां पहुंची और सभी को भगा दिया। साथ ही नौसेना ने मछुआरों के ५० नौकाओं के जाल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। एक नाव में टक्कर भी मारी जिससे नाव और उस पर सवार चार मछुआरे डूबने लगे लेकिन सही समय पर अन्य मछुआरों ने चारों को सुरक्षित बचा लिया। उन्होंने बताया कि श्रीलंकाई नौसेना की इस तरह की हरकत से मछुआरों की आजीविका प्रभावित हो रही है। ऐसे में राज्य और केंद्र सरकार को श्रीलंकाई सरकार के साथ बातचीत कर मामले को सुलझाना चाहिए। को सुलझाना चाहिए।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2I9Wa6W
No comments:
Post a Comment