युवक का अपहरण, एक लाख की फिरौती मांगी - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 9, 2018

युवक का अपहरण, एक लाख की फिरौती मांगी

मनोहरथाना. थाना क्षेत्र के दड़ावट उर्फ गणेशपुरा गांव से शुक्रवार शाम करीब आठ बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर लिया।युवक को छोडऩे के बदले में एक लाख रुपए मांगे। थानाप्रभारी सुरेश गुर्जर ने बताया कि आजाद सिंह गुर्जर (25) का अपहरण किया गया था। इस मामले में मध्यप्रदेश के चाचौड़ा थाना क्षेत्र के परेवा निवासी लाखन मीणा व हुकमसिंह मीणा को शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। उनके कब्जे से एक कार, चार बाइक बरामद की है। अपहृत युवक को मुक्त करा लिया।
दड़ावट निवासी भंवरसिंह गुर्जर ने रिपोर्ट दी थी जिसमें बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7 बजे गांव में 3 मोटरसाइकिलें आई। जिन पर दो-दो व्यक्ति सवार थे। उन्होंने उसके भतीजे आजाद सिंह गुर्जर को बातों में लगाकर उसे सड़क पर कुछ दूर तक ले गए। उसी समय एक कार आई। जिसमें भी कुछ लोग बैठे थे। वे आजाद को जबरन कार में बैठाकर मध्यप्रदेश की ओर ले गए। आरोपियों ने आजाद के मोबाइल से फोन कर उसे छोडऩे की एवज में एक लाख रुपए की फिरौती की मांग की। थानाप्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देश पर पुलिस उपअधीक्षक दिनेश मीणा ने एक टीम गठित की। टीम ने आजाद के मोबाइल से अपहरणकर्ताओं की लोकेशन का पता किया। इसके बाद फरियादी को फिरौती की राशि देकर मध्यप्रदेश के बीनागंज से नेशनल हाइवे थ्री पर 7 किलोमीटर दूर पेंची गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल की पहाड़ी पर भेजा। इसके बाद पहाडी को राजस्थान और मध्यप्रदेश की पुलिस टीम ने चारों ओर से घेर लिया। जैसे ही फरियादी ने फिरौती की राशि सौंपी पुलिस ने दबिश दी। इस दौरान दो अपहरणकर्ता पुलिस के हत्थे चढ़ गए। इनके कब्जे से एक कार, चार मोटरसाइकिलें बरामद की है। पुलिस अपहृत युवक को भी मुक्त करा लिया। मौके पर से अन्य करीब 4 से 5 आरोपी फिरौती की राशि एक लाख रुपए लेकर फरार हो गए। पुलिस टीम में थानाप्रभारी सुरेश गुर्जर, एएसआई अब्दुल रशीद, कांस्टेबल नीरज, संदीप, सीताराम, मंगलचन्द, अशोक आदि थे।

 

 

सीटे बढाने की मांग
झालावाड़ . पीजी कॉलेज झालावाड़ में शुक्रवार को एनएसयूआई कार्यकर्र्ता ने प्रदर्शन कर सीटे बढाने की मांग की गई । एनएसयूआई नेता चन्द्रप्रकाश शर्मा, ललित गुर्जर के नेतृत्व में प्राचार्य को ज्ञापन सौप सीटे बढाने की मांग की गई । ज्ञापन में बताया कि बीए प्रथम, बीएसी प्रथम, बीकॉम प्रथम वर्ष में बहुत छात्र प्रवेश से वंचित रह गए है । छात्र हित में कार्य करते हुए एनएसयूआई कार्यकर्ता ने प्रदर्शन कर प्राचार्य को ज्ञापन सौप सीटे बढानें की मांग की गई । ज्ञापन देने में कन्हैयालाल माली, नमन जैन,उमेश पाटीदार, ज्ञानसिंह,कुलदीप, राकेश मीणा समेत एनएसयूआई के कार्यकर्ता मौजूद थे ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KVlwFC

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages