शिक्षा विभाग की विदाई पार्टियों ने बढ़ाया जिले में कोरोना संकट - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 9, 2020

शिक्षा विभाग की विदाई पार्टियों ने बढ़ाया जिले में कोरोना संकट

टीकमगढ़/निवाड़ी.कोरोना संकट से निवाड़ी जिला सुरक्षित था, लेकिन जैसे-जैसे कोरोना ने जिले में दस्तक देना शुरू किया तो सबसे पहले शिक्षा विभाग ने जिले में कोरोना संकट को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वहीं प्रशासन शिक्षा विभाग की विदाई पार्टियों पर रोक लगाने में नाकाम रहा है। जबकि आम लोगों ने प्रशासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में किसी प्रकार की शादी विवाह जन्मदिन की पार्टी तक नहीं मनाई। लेकिन शिक्षा विभाग की विदाई पार्टियों से पूरे जिले में कोरोना का संकट गहरा दिया है।
31 जुलाई को पृथ्वीपुर एवं निवाडी विकासखंड में नियमों को ताकपर रखकर किए गए पृथ्वीपुर के माध्यमिक शाला नयाखेरा में शालिगराम अहिरवार की सेवा निवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या मे जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए थे। आजाद अध्यापक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने संघ के प्रथम अध्यापक की सेवा निवृत्ति के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। जिसमें सोसल डिस्टेंस गाइडलाइन की अंदेखी करते हुए आयोजन किया। लेकिन उसी दिन पार्टी में शामिल हुए शिक्षक का पुत्र कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके बाद प्रशासन जागा और शिक्षक का भी सैंपल लिया गया तो उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। जिससे प्रशासन में हडकंप मच गया। वह दो पहले विदाई पार्टी में शामिल हुआ था। जहां शिक्षा विभाग के सैकडों शिक्षक कोरोना पॉजिटिव के साथ मौजूद रहे। जिसको संज्ञान में लेते हुए एसडीएम तरूण जैन ने जिम्मेदार अधिकारियों एनआर भारती प्राचार्य शासकीय कन्या उमावि पृथ्वीपुर, आरपी भारती प्राचार्य शासकीय उमावि जैरोन और बीआरसीसी पृथ्वीपुर हरीशंकर वर्मा सहित 21 लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए थे।
कोरोना पॉजिटिव निकले निवाडी बीईओ पुछीकरगुवां विदाई पार्टी में हुए थे शामिल
पुछीकरगुवां हायर सैकेंडरी स्कूल में पदस्थ रघुवीर सिंह निरंजन सेवा निवृत्ति की विदाई पार्टी का आयोजन 31 जुलाई को किया गया था। जिसमें प्राचार्य सहित बीईओ पार्टी मे शामिल हुुए थे। जिनकी पुत्री की रिपोर्ट 5 तारीक को कोरोना पॉजिटिव आई और 8 अगस्त को बीईओ की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आ गई।


केवल आम लोगों पर ही की जा रही है चालानी कार्रवाई
कोरोना काल में केवल आम लोगों पर ही गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर कानूनी कार्रवाई की गई है। मास्क न लगाने पर हजारों रुपए के चालान केवल आम लोगों के ही काटे गए। इसके साथ-साथ आम लोगों ने ही अपने घरों में शादी समारोह और जन्मदिन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों को बंद रखा गया। कोरोना गाइडलाइन का पालन किया। लेकिन शिक्षा विभाग द्वारा खुलेआम विदाई पार्टियां करना जिले में कोरोना फैलाने में सहायक रहा।
इनका कहना है
31 जुलाई में की गई विदाई पार्टीयों की मेरी तरफ से कोई अनुमति नहीं ली गई थी। पृथ्वीपुर में हुई विदाई पार्टी की जानकारी मिलते ही सम्बंधित लोगों को एससीएन जारी कर दिए गए थेे, पुछी करगुवां एवं अन्य जगहों पर की गई पार्टियों की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
उदित नारायण मिश्रा जिला शिक्षा अधिकारी निवाड़ी
शिक्षा विभाग द्वारा की गई विदाई पार्टी में शामिल जिम्मेदार अधिकारियों और कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। जिसमे सभी को आईसोलेट कराया गया है और सभी की सैंपलिंग कराई जा रही है रिपोर्ट एवं जबाब आने के बाद इन पर चालानी कार्रवाई की जाएगी।
तरूण जैन एसडीएम पृथ्वीपुर।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30EX16L

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages