टीकमगढ़.लॉकडाउन में ३ में लोगों को सुबह से घूमने की अनुमति शासन प्रशासन द्वारा दी गई है। जिसके कारण सीनियर सिटीजनों के साथ बच्चों के चेहरों में खुशी लहर दौड़ गई है। लेकिन नगरपालिका के कर्मचारियों की मनमानी के कारण शहर की सुरक्षित जगह पर बने चिल्ड्रन पार्क, डायनासुर पार्क के साथ पुलिस लाइन मैदान पर घूमना प्रतिबंध किए हुए है। उनकी मनमानी के कारण ४ महीनों से गेटों पर ताला लगाए हुएथे। वह पार्क रविवार की सुबह तो खोल दिए गए है। लेकिन उनकी सफाई नहीं होने के कारण वहां के हालात खराब पड़े हुए है। नगर के सीनियर सिटीजनों ने कलेक्टर से मांग की है।
समाजसेवी अनिज सतभैया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश और प्रशासक के आदेश पर 7 अगस्त से जिला टीकमगढ़ में अनलॉक डाउन 3 के तहत बागों, पार्कों को खोलने और लोगों को घर से निकल कर सुबह शाम घूमने की अनुमति दी गई है। लेकिन कलेक्टर के स्पष्ट आदेश होने के बावजूद पुलिस लाइन स्थित डायनासोर, चिल्ड्रन पार्क, परेड ग्राउंड पर लोगों की घूमने फि रने की बंदिशें बदस्तूर जारी हैं। उनका कहना था कि ऐसा किसके आदेश से हो रहा है। जिम्मेदारों द्वारा राज्य सरकार, कलेक्टर के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रयास किया जा रहा है। इन प्रतिबंधों से आम जनता को यह बंदिशें बेहद तकलीफ देह हो रही है।
४ महीनों से पार्क के गेट पर लगा ताला
कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए सिविल लाइन स्थित जुरासिक चिल्ड्रन पार्क में विगत 4 महीनों से गेट ताला पड़ा हुआ था। बच्चों और महिलाओं को अंदर जाने से रोकने के लिए छोटे दरवाजे पर सरिया लपेटकर लोगों के घुसने पर बंदिशें लगाई गई थी। वहां साफ-सफाई और बारिश का पानी भरने के कारण बच्चों को साथ लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके कारण बच्चों को चिल्ड्रन पार्क के झूलों का मजा उठाने एवं डायनासोर पार्क के अंदर खेल पाने में से बंचित हैं।
वर्षो से घूमने फिरने का सुरक्षित स्थान, आज प्रतिबंध
समाजसेवी दिनेश श्रीवास्तव, रूपनारायण तिवारी, महेंद्र सिंह, जिनेंद्र भदौरा पुलिस लाइन स्थित परेड ग्राउंड और राजेंद्र पार्क में वर्षों से लोगों के घूमने फि रने का सबसे बेहतरीन और सुरक्षित स्थल है। जहां पर लोग सुबह शाम घूमते है। महिलाओं को भी शहर के अंदर घूमने के लिए यह सबसे सुगम एवं सुरक्षित स्थल है। वहीं पर बच्चों को खेलने के साथ अन्य कई छोटे-बड़े मैदान उपलब्ध हैं। प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा प्रतिभागी लड़के लड़कियों के लिए अपनी शारीरिक क्षमता मापने और रेकॉर्ड दुरुस्त कर प्रतियोगी पुलिस, प्रशासनिक परीक्षाओं की तैयारी करने का सबसे अच्छा स्थल है। उसके गेट पर बैरिकेड्स लगाकर आम जनता को परेशान कर परेड मैदान में प्रवेश से बंचित किया जा रहा है।
आदेशों की उडाई जा रही धज्जियां
समाजसेवी ने राज्य शासन के स्पष्ट आदेश हैं की अनलॉक 3 में आम जनता को इम्युनिटी बढ़ाने के लिए तथा प्रतिरोधक क्षमता डिवेलप करने के लिए सुबह शाम घूमना फि रना बेहद आवश्यक है। जिसके निर्देश जिला प्रशासन द्वारा आम जनता को सुबह शाम घूमने की अनुमति दी गई है, मगर इस सब के बावजूद आम जनता को परेड ग्राउंड एवं डायनासोर चिल्ड्रन पार्क से बंचित किया जा रहा है जोकि स्पष्ट रूप से प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाना है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3kvtJiD
No comments:
Post a Comment