नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और मौत 78 नए संक्रमित - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Saturday, August 1, 2020

नहीं थम रहा मौत का सिलसिला, एक और मौत 78 नए संक्रमित

बीकानेर। कोरोना से हो रही मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है जो चिंता की बात है। शनिवार को एक और कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद सैम्पल जांच के लिए भेजा गया जो शाम को रिपोर्ट में पॉजिटिव आया। इसी के साथ बीकानेर जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का आंकड़ा 48 पहुंच गया है। इससे पहले दिन में ६९ नए संक्रमित सामने आए। इनमें एक-एक न्यायिक अधिकारी व कर्मचारी और श्रीडूंगरगढ़ के लोग छह भी शामिल हैं।

एसपी मेडिकल कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. एलए गौरी ने बताया कि तेलीवाड़ा चौक निवासी सुंदरदेवी (५२) पत्नी रतनलाल छंगाणी को शनिवार सुबह पौने दस बजे अस्पताल की मेडिसिन आपातकालीन लाया गया था, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला की कोरोना जांच के लिए सैम्पल जांच के लिए भेजा गया जो पॉजिटिव आया है।


यहां-यहां से आए पॉजिटिव
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बीएल मीणा ने बताया कि ६५ नए लोग संक्रमित सामने आए हैं जबकि ११८९ रिपोर्ट नेगेटिव आई है। शनिवार को सर्वाधिक सिटी कोतवाली थाना एवं श्रीडूंगरगढ़ से पॉजिटिव सामने आए हैं। संक्रमितों में एक न्यायिक अधिकारी और एक कर्मचारी भी हैं। सिटी कोतवाली इलाके से सात, श्रीडूंगरगढ़ से सात, शीतला गेट, नत्थूसर गेट बाहर से चार जने, चौपड़ा बाडी, पुराना बस स्टैंड, किसमीदेसर, रानीसर बास से चार, रामपुरा बस्ती, वाल्मीकि बस्ती, बड़ी जस्सोलाई, जामा मस्जिद, कमला कॉलोनी, बेसिक कॉलेज के पास, भुजिया बाजार, सिंगियों का चौक, भार्गव मोहल्ला से दो, मोहता सराय, धरनोक गली आचार्य चौक, हम्मालों की बारी, जोशीवाड़ा से तीन, सोनी सिगियों का मोहल्ला, गोपेश्वर बस्ती, झंवरों का चौक से दो, छींपों का मोहल्ला, रामपुरा बस्ती, भीनासर के दो, नथाणिया सराय, धरणीधर, लालीमाई पार्क, जोशीवाड़ा, गोगागेट, बीदासर बारी, भादाणियों की पिरोल, जेएनवीसी, एलएन स्कूल के पास, म्यूजियम सर्किल, पवनपुरी क्षेत्र से दो लोग संक्रमित हुए हैं।

जिले में 518 मरीज एक्टिव
जिला महामारी विशेषज्ञ नीलमप्रताप सिंह राठौड़ ने बताया कि जिले में अब तक कोरोना वायरस के 2109 मरीज रिपोर्ट हुए हैं। शनिवार को 78 मरीज नए रिपोर्ट हुए है। 30 मरीज ठीक हुए। अब तक 1421 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले में 518 मरीज ही एक्टिव रह गए हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3i4cGm5

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages