फर्जी कांस्टेबल पकड़ा, कार व फर्जी आईकार्ड जब्त - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Thursday, July 23, 2020

फर्जी कांस्टेबल पकड़ा, कार व फर्जी आईकार्ड जब्त

बीकानेर। फर्जी आईकार्ड बनाकर कांस्टेबल बनकर घुमने वाले को महाजन पुलिस ने पकड़ा है। उसके पास से खुद का फोटो व नाम का आईकार्ड जब्त किया जबकि आईकार्ड पर एड्रेस व बेल्ट नंबर किसी सिपाही का है। फर्जी मोहर लगाकर वह पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियों में लिप्त है। पुलिस इस बारे में आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उसके पास से फर्जी आईकार्ड व एक कार जब्त की है।


महाजन सीआई ईश्वरसिंह ने बताया कि गुरुवार शाम को मुखबीर से सूचना मिली कि पुलिस की फर्जी प्लेट लगी एक गाड़ी क्षेत्र में घुम रही है। हैडकांस्टेबल गंगाराम बिश्नोई के नेतृत्व में नाकाबंदी की गई। तभी लूणकरनसर से एक कार आई, जिसे रोककर तलाशी ली गई। कार चालक महाजन निवासी गणेश पुत्र आशाराम स्वामी चला रहा था। उसके पास जिला पुलिस अधीक्षक के फर्जी हस्ताक्षर से जारी कांस्टेबल का आईकार्ड मिला।

वर्दी में फोटो खुद की, एड्रेस व बैल्ट नंबर किसी ओर का
आईकार्ड में आरोपी ने खुद का वर्दी पहना फोटो लगा रखा है। नाम व पिता का नाम भी स्वयं का है लेकिन बेल्ट नंबर, एड्रेस व मोबाइल नंबर लूणकरनसर थाने में कार्यरत एक कांस्टेबल के है।

आईकार्ड की आड आरोपी करता है अवैध कार्य
सीआई सिंंह ने बताया कि पुलिस के आईकार्ड से आरोपी अवैध कार्य करता है। आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी। फर्जी पुलिस आईकार्ड बनाने में अगर किसी पुलिसकर्मी की मिलीभगत सामने आएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है।

आरोपी की गतिविधियां संदिग्ध
महाजन सीआई ने बताया कि आरोपी गणेश शातिर दिमाग है। उसने मिलीभगत कर फर्जी आईकार्ड बनाकर उसका गलत उपयोग कर रहा था। टोल बचाता। साथ ही नाकाबंदी के दौरान कार्ड दिखाकर बिना चेकिंग भी निकलल जाता है। इससे अंदेशा है कि आरोपी संदिग्ध गतिविधियों के कारण अवैध काम करता था, जिसकी गहनता से जांच की जा रही हैं। आरोपी की शुक्रवार को कोविड-१९ जांच कराकर न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।

आरोपी महाजन निवासी, एड्रेस श्रीगंगानगर का
सीआई ने बताया कि आरोपी मूलरूप से महाजन का रहने वाल है लेकिन उसने कार्ड में श्रीगंगानगर जिले के राजपुरा पिपेरन का एड्रेस दे रखा है। कार्ड २०१२ को जारी हो रखा है। इस लिहाज से आरोपी आठ साल से इस कार्ड का उपयोग कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3jyJWDf

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages