पढ़े, होली पर्व पर पुलिस ने बनाए आधा सैकड़ा चेकिंग पाइंट - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, March 9, 2020

पढ़े, होली पर्व पर पुलिस ने बनाए आधा सैकड़ा चेकिंग पाइंट

बैतूल। होली पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह से मुस्तैद नजर आ रहा है। आधा सैकड़ा चेक पाइंट बनाए गए हैं और जिले के बाहर से भी अतिरिक्त बल बुलाया गया है। पुलिस के अलावा होमगार्डस एवं वन विभाग का बल भी होली पर सुरक्षा व्यवस्था बनाने में मुस्तैद रहेगा। एसपी डीएस भदौरिया ने बताया कि जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था के लिए एक हजार पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। पुलिस कंट्रोल रूम में शाम पांच बजे सभी पुलिसकर्मियों को एकत्रित कर उनकी ड्यूटी लगाई गई। एसपी भदौरिया ने बताया कि होली पर वाहन चालकों पर भी विशेष नजर रहेगी। तीन सवारी होने पर चालानी कार्रवाई की जाएगी। यदि नाबालिग वाहन चलाते पकड़ा जाता है तो उस पर भी जुर्माने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा शहर के प्रत्येक चौक-चौराहों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। कानून व्यवस्था में सहयोग किए जाने की अपनी पुलिस अधीक्षक द्वारा समस्त जिलेवासियों से की गई है।
इधर पुलिस की मुश्तैती के दौरान गंज से स्कूटी चोरी
बैतूल। होली पर्व को देखते हुए पुलिस सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता होने का दावा कर रही है। वहीं सोमवार दोपहर गंज क्षेत्र में एचडीएफसी बैंक के सामने भीड़भाड़ वाले क्षेत्र से अज्ञात चोरों ने एक स्कूटी चोरी कर ली। स्कूटी चोरी की यह वारदात बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। स्कूटी रिलायंस इंश्योरेंश में काम करने वाले एक कर्मचारी की बताई जाती है। स्कूटी चोरी की वारदात में तीन से चार लोग शामिल होना बताए जाते हैं। एक व्यक्ति पहले से रेकी कर रहा था। जब आसपास कोई नजर नहीं आया तो तीन अन्य व्यक्ति आए और स्कूटी चोरी कर ले गए। गंज क्षेत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान से स्कूटी की चोरी किया जाना पुलिस कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39DpOun

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages