बच्चों के खेलने के मैदान में तीन महीने में भू-माफिया ने तान दिए 9 धार्मिक स्थल - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, February 2, 2020

बच्चों के खेलने के मैदान में तीन महीने में भू-माफिया ने तान दिए 9 धार्मिक स्थल

भोपाल. अशोका गार्डन इलाके के एकतापुरी ग्राउण्ड में भू-माफिया ने तीन माह के अंदर नौ धार्मिक स्थल तान कर पूरे ग्राउण्ड में कब्जा कर लिया। खाली जमीन पर कब्जा करने हर रोज रात में पिलर खड़े कर दिए जाते हैं, जबकि दिन में निर्माण कार्य किया जाता है। प्रशासन, पुलिस, स्थानीय जनप्रतिनिधि माफिया की करतूत के आगे मौन हैं। मैदान में अवैध कब्जे का विरोध करने वाले स्थानीय लोगों को माफिया धमकी देता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बच्चों के खेलने, सामाजिक-धार्मिक आयोजन करने इलाके का एकतापुरी ग्राउण्ड इकलौता मैदान है। अब उस पर भी माफिया धर्म की आड़ लेकर कब्जा कर रहा है। मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मैदान में पार्क बनवाने का इलाके के लोगों को आश्वासन दिया था।

करीब दो एकड़ के मैदान को माफिया ने दो भाग में बांटा है। एक भाग के सामने की तरफ चार धार्मिक स्थलों का निर्माण हो चुका है। उसके पीछे की जमीन कब्जाने पिलर खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरे भाग को जेसीबी से समतल कर चार धर्मस्थल, एक संस्था के ऑफिस का निर्माण कार्य चल रहा है।

पहले पेड़ लगाया फिर बना दिया धार्मिक स्थल
मैदान पर कब्जा करने भू-माफिया नायाब तरीका अपना रहा हंै। इलाके के लोगों का कहना कि सबसे पहले खाली मैदान पर पीपल का पौधा लगाया। पौधा बड़ा होते ही चुपके से रात में धार्मिक स्थल का स्वरूप दे देते हैं। इसके अगले रोज से ही लोगों का आना शुरू हो जाता है। बाद में धार्मिक निर्माण कराने की आड़ में जमीन पर कब्जा कर लेते हैं। धीरे-धीरे पूरे मैदान पर कब्जा कर लिया गया।

16 एकड़ की जमीन, 9 एकड़ ही बची

लोगों का कहना कि ग्राउण्ड का रकबा करीब 16 एकड़ का है। वर्तमान में करीब 9 एकड़ ही बचा है। धार्मिक स्थल से पहले भू-माफिया ग्राउण्ड के किनारे की जमीन पर प्लॉट काटकर बेच चुका है। हाल ही में ग्राउण्ड के किनारे बनाए गए नाला निर्माण में भी काफी जमीन छोड़ी गई है। जिस पर भी कब्जे की तैयारी की जा रही है।

जिस जमीन पर धार्मिक स्थल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वह सरकारी जमीन है। मैदान मेरे वार्ड में आता है। मैंने हर स्तर पर कई बार मैदान में हो रहे अवैध कब्जे की शिकायत कर चुका हूं। कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
हेमराज कुशवाहा, पार्षद, वार्ड-38

मैं आज ही मैदान की तरफ से गुजरा था। पूरे मैदान में अवैध कब्जा किया जा रहा है। बच्चों के खेलने के लिए यह इलाके का इकलौता मैदान है। इस पर भी भूमाफिया कब्जे करने पर आमादा है।
प्रकांत तिवारी, पार्षद वार्ड-71

ये मामला अभी मेरे संज्ञान में आया है। इस संबंध में एसडीएम को निर्देश देकर जांच कराई जाएगी। अगर कब्जा है तो उसे हटवाया जाएगा।
तरुण पिथोड़े, कलेक्टर



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OgSxN5

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages