आज से थम जाएंगे वाघा के रास्ते पाकिस्तानी व्यापार के पहिए, इस वजह से अब सामान नहीं भेजेगा पड़ोसी - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Sunday, August 11, 2019

आज से थम जाएंगे वाघा के रास्ते पाकिस्तानी व्यापार के पहिए, इस वजह से अब सामान नहीं भेजेगा पड़ोसी

(अमृतसर,धीरज शर्मा): पाकिस्तान से वाघा-अटारी बॉर्डर ( Wagah Attari border ) की इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट से होते हुए भारत आने वाले सामान पर सोमवार से रोक लग जाएगी। जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 ( Article 370 ) हटाए जाने के बाद बौखलाए पाकिस्तान की ओर से यह निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान ने भारत के साथ राजनयिक संबंधों में कमी करने का ऐलान भी किया है। साथ ही उसने ये भी कहा कि भारत के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक रिश्ते भी निलंबित किए जाएंगे। इसी सिलसिले में इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट से सामान भेजने पर पाकिस्तान ने रोक लगाई है।


यह सामान आते है पाक से

Trade Between India Pakistan

पकिस्तान भारत को ताजे फलों समेत 19 सामान मुख्य तौर पर बेचता था। फलों में अमरूद, आम और अनानास हमारे देश में पाकिस्तान से ही ज्यादा आते थे। इसके अलावा पड़ोसी देश हमारे यहां सीमेंट, खनिज अयस्क, तैयार चमड़ा, प्रोसेस्ड फूड, अकार्बनिक रसायन, कच्चा कपास, मसाले, ऊन, रबड़ उत्पाद, अल्कोहल, चिकित्सा उपकरण, समुद्री सामान, प्लास्टिक, डाई और खेल का सामान भी भेजता रहा है।

पुलवामा हमले के बाद बढ़ी थी इंपोर्ट ड्यूटी

 

Trade Between India Pakistan

बता दें कि फरवरी में हुए पुलवामा आतंकी ( pulwama attack ) हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान से आने वाले हर सामान पर सीमा शुल्क बढ़ाकर 200 फीसदी कर दिया था, तब से पाकिस्तान की ओर से भारत में आने वाला सामान काफी कम हो गया था।


यूं गिरता गया व्यापार का ग्राफ

Trade Between India Pakistan

अटारी-वाघा सीमा के माध्यम से ही भारत का निर्यात 2014-15 में 2,117 करोड़ रुपये से घटकर 2018-19 में 131 करोड़ रुपये हो गया था। इसी तरह आयात भी घटा। 2014-15 में 2,368 करोड़ से घटकर 2018-19 में 721 करोड़ रह गया था पर कुछ फिर भी कुछ चीजे थी जो पाकिस्तान की ओर से भारत में अभी भी आ रही थी पर सोमवार से ना तो माल आएगा ओर ना ही जाएगा।

पंजाब की ताजा ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...

यह भी पढ़ें: धारा 370 खत्म होने से बौखलाए इमरान खान का नया पैंतरा, अब RSS को ठहराया जिम्मेदार



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GZZ2QM

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages