देसूरी. तहसील क्षेत्र में बांधों एवं तालाबों के सूखने के कारण कुओं का जलस्तर कम हो गया है। इस कारण गांवों में पानी की भयंकर समस्या उत्पन हो गई है। ऐसे में कई गांवों में ग्रामीणों को चार और पांच दिनों से पेयजल मिल रहा है। ऐसे में गोडवाड़ जीवदया जैन संघ पाली ने पानी की समस्या को दूर करने का बीड़ा उठाया है। संघ की ओर से गांवों में टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू कर दी है।
समाजसेवाी नरेश ओझा ने बताया कि दूदापुरा पंचायत क्षेत्र के काणा गांव में प्रत्येक परिवार को मात्र तीन मटके पानी इस गर्मी के मौसम में मिल रहा था। जो ग्रामीणों के लिए पर्याप्त पानी नहीं था, ऐसे में ग्रामीणों को पानी की समस्या से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या के निस्तारण को लेकर जैन संघ पाली की ओर से हर रोज काणा गांव में पांच टैंकर पानी की सप्लाई शुरू की गई है। जबकि नारलाई गांव में भी पानी की समस्या के निस्तारण करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो नारलाई में भी जैन संघ की ओर से पानी की सप्लाई की जाएगी। इसी तरह से देसूरी व नाडोल कस्बे में भी पानी की समस्या गर्मी के बढने के साथ होने पर वहां भी जैन संघ पाली की ओर से पानी की व्यवस्था की जाएगी। इतना ही नहीं गोडवाड़ जीवदया जैन संघ पाली की ओर से मूक पश्ुाओं के लिए हरे चारे की व्यवस्था हर रोज गांवों में की जा रही है। जबकि अवाळों को भी टैंकरों के माध्यम से भरा जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2wHklAP
No comments:
Post a Comment