मोदी सरकार का रफाल सौदा यूपीए से सस्‍ता, जानिए CAG रिपोर्ट से जुड़ी 10 बड़ी बातें - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 13, 2019

मोदी सरकार का रफाल सौदा यूपीए से सस्‍ता, जानिए CAG रिपोर्ट से जुड़ी 10 बड़ी बातें

नई दिल्‍ली। रफाल सौदे पर हंगामे के बीच सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कैग रिपोर्ट पेश कर दी है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि एनडीए सरकार का रफाल सौदा यूपीए सरकार से सस्ता है। हालांकि रिपोर्ट में मोदी सरकार के उस दावे को भी खारिज कर दिया गया है जिसमें कहा जा रहा था कि राफेल विमान यूपीए डील से नौ फीसदी सस्ती है। जानिए क्‍या है कैग रिपोर्ट में खास बातें:

1. एनडीए सरकार की रफाल डील यूपीए सरकार से 2.86 फीसदी सस्ती है।

2. कैग रिपोर्ट में रफाल लड़ाकू विमान का दाम नहीं बताया गया है।

3. फ्लाई अवे प्राइस (तैयार विमान) का दाम यूपीए सरकार की डील के बराबर है।

4. कैग रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 36 रफाल विमानों के सौदे से पिछली डील 126 विमान का करीब 17.08 फीसदी पैसा बचा है।

5. 18 रफाल लड़ाकू विमान यूपीए सरकार के सौदे के मुकाबले 5 महीने पहले भारत में आ जाएंगे।

6. पीएम मोदी की रकार ने जो 9 फीसदी सस्ती डील का दावा किया था, वह CAG रिपोर्ट में सही नहीं निकला है।

7. रक्षा मंत्रालय को कई चरणों वाली इस डील को फाइनल करने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इस डील का साइन करना रक्षा मंत्रालय के लिए आसान नहीं रहा।

8. यूपीए सरकार के दौरान हुए डील के मुताबिक रफाल विमान की डिलीवरी 72 महीने में होनी थी लेकिन इस डील में 71 महीने में ही डिलीवरी हो रही है।

9. सीसीएस के सामने सितंबर, 2016 में सोवरन गारंटी और लेटर ऑफ कम्फर्ट पेश की गई थी। इसके अन्‍तर्गत तय हुआ था कि लेटर ऑफ कम्फर्ट को फ्रांस के प्रधानमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।

10. रक्षा मंत्रालय की ओर से जनवरी, 2019 में बताया गया था कि नई डील में बेसिक प्राइस 9 फीसदी सस्ता है। ये 2007 में 126 विमान के लिए पेश ऑफर की तुलना में सस्ता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2SLQzrq

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages