सवाईमाधोपुर. टोंक- शिवपुरी मेगा हाइवे के कुशालीपुरा में जाम के कारण मंगलवार को टोंक- शिवपुरी हाइवे पर स्थित करीब 12 से अधिक गांवों व शहरी क्षेत्र में दूध की आपूर्ति भी बाधित रही। दूध के व्यवसाय से जुड़े लोगों ने बताया कि खण्डार व आसपास के क्षेत्र में गुर्जर समाज के करीब सौ लोग दूध के व्यवसाय से जुड़े हुए है।एक दूधिया करीब सौ लीटर दूध प्रति दिन आस पास के गांवों व शहरी क्षेत्र में सप्लाई करता है, लेकिन आंदोलन के कारण आपूर्ति बाधित हो गई है। ऐसे में प्रतिदिन करीब आठ हजार लीटर का नुकसान हो रहा है।
आंदोलन स्थल पर पहुंचाया आठ सौ लीटर दूध
जाम के कारण दूध की आपूर्ति बाधित होने के बाद समाज के लोगों ने समाज के आंदोलनकारियों के लिए आंदोलन स्थल पर मंगलवार को करीब आठ सौ लीटर दूध पहुंचाया। वहीं कुछ लोगों ने आसपास के गांवों में भी दूध की आपूर्ति की।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GnHzTI
No comments:
Post a Comment