ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Wednesday, February 13, 2019

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

सागर. मच्छर एक बहुत ही हानिकारक कीट है जो दुनिया के हर स्थान पर पाया जाता है। वैसे तो पृथ्वी पर बहुत से कीट ऐसे पाए जाते है जिनसे मनुष्य के लिए नुकसान दायक है, लेकिन छोटा सा मच्छर मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। मनुष्य को स्वास्थ्य हानि पहुंचाने वाले कीटों में मच्छर का नाम सबसे ऊपर आता है। क्योंकि यह छोटा सा मच्छर कई प्रकार के संक्रमण अपने साथ लेकर घूमता है। जब यह छोटा सा मच्छर अपने डेंग्यू और मलेरिया जैसे हथियार का इस्तेमाल करता है तो हर साल कई लोगों की जान ले लेता है। इस मच्छर से फैलने वाले जानलेवा हमले से बचने के लिए मनुष्य ने भी कई प्रकार के प्रोडक्ट बनाए है। लेकिन ये प्रोडक्ट मच्छरों को कम जबकि मनुष्यों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते है। सबसे ज्यादा इससे बुजुर्ग और बच्चे प्रभावित होते है।

 

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

मौसम में गर्माहट आते ही घरों में मच्छरों की तादाद बढऩे लगती है। ऐसे में बाजार में मौजूद केमिकल्स, स्प्रे और रिफिल्स भी काम नहीं आती हैं। अगर आप भी परेशान हैं तो ये उपाय कर मच्छरों से छुटकारा पाया जा सकता है। हम जिस लिक्विड का इस्तेमाल करते है वह 70 से 200 रुपए तक का आता है, लेकिन आज अब आपको बताने जा रहे है मच्छर भगाने का एक ऐसा घरेलू नुख्शा। जिसकी मदद से महज ५ रुपए के खर्च पर आप मच्छर भगाने की लिक्विड तैयार कर सकते है।

 

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

70 रुपए की आती है नुकसान दायक रिफिल
मच्छरों से बचने के लिए आमतौर पर बाजार में मिलने वाली नामी कंपनियों की रिफिल आज हर व्यक्ति खरीद रहा है। करीब 20 एमएल की यह रिफिल रुपए 60 से 100 रुपए तक ही आती है। जो महीने में 20 से 22 दिन तक चलती है। बाजार में मिलने वाली रिफिल में उपयोग होने वाले रसायन से मनुष्य के स्वास्थ्य पर प्रभाव होने की भी बातें सामने आती रहती है। यानि स्पष्ट है कि इतना खर्च करने के बाद भी हमारे स्वास्थ्य से खिलवाड़ हो रहा है, लेकिन मच्छरों से बचने के लिए हमारे पास कोई दूसरा उपाय नहीं होने के कारण हम मजबूरी में इसका इस्तेमाल करते आ रहे हैं।

 

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

घर में ही तैयार करें 5 रुपए खर्च पर रिफिल
मच्छरों को भगाने के लिए हमारे द्वारा घर में ही एक लिक्विड तैयार किया जा सकता है। जिसका खर्च ५ रुपए के भीतर एक रिफिल तैयार करने में आता है। बताया जाता है कि घरेलू नुख्शे से तैयार किया जा सकता है। वह भी बहुत ही आसान तरीके से। इसके कोई साइड इफेक्ट भी नहीं बताए जाते है। हालांकि, इसकी जानकारी अब तक लोगों को नहीं होने के कारण इसका उपयोग कम है। चलिए अब आप जान लीजिए कैसे घर में तैयार कर सकते है मच्छर मारने का लिक्विड....

 

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

इन स्टेप्स में पढ़ें पूरी विधि

- सबसे पहले हमारे पास रिफिल के लिए इस्तेमाल हो चुकी खाली शीशी होनी चाहिए।
- अब खाली रिफिल का ढक्कन खोलकर रखना है।
- अब चार से पांच टिकिया कपूर की हम उपयोग में लेंगे।
- कपूर की सभी टिकियों को अच्छी तरह से पीस लें।
- अब हमें नीम के तेल की आवश्यकता होगी।
- नीम का तेल हम घर में भी बना सकते है अथवा बाजार से खरीद सकते है।
- करीब ३० से ४० एमएल नीम के तेल को हम लेते है।
- अब नीम के तेल में कपूर का मिला देते है।
- दोनों का मिश्रण करने के बाद एक लिक्विड तैयार हो जाता है, जिसे हम खाली रखी शीशी में लिक्विड रिफिल कर देंगे।
- अब वापस से शीशी के ऊपर की डांट अच्छी तरह कसकर हम लगा देंगे।
- यहां नीम के तेल की जगह ताड़पीन का तेल भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, नीम का तेल ज्यादा कारगर माना गया है।
- इस तरह देशी तरीके से मच्छर भगाने का लिक्विड तैयार हो चुका है।
- इसे हम किसी भी कंपनी की मशीन में लगाकर उसी तरह उपयोग कर सकते है जैसे कि आम लिक्विड करते है।

 

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

ये हैं घरेलू रिफिल के फायदे
- पहला फायदा पॉकेट से जुड़ा है। आम तौर एक रिफिल ६० से १०० रुपए तक कीमत की आती है। इसके इस्तेमाल से आपका बजट नहीं गड़बड़ाएगा। रुपयों की भी बचत होगी।

- दूसरा फायदा स्वास्थ्य से जुड़ा है। बताया जाता है कि कपूर और नीम का तेल मानव स्वास्थ्य के लिए काफी अच्छा माना गया है। कपूर में कई प्रकार के रोगों से लडऩे की क्षमताएं बताई जाती है। ऐसे में इसका सीधा सा लाभ स्वास्थ्य पर भी देखने मिलेगा।

- बच्चों और वृद्धों के लिए रसायन वाली लिक्विड के तमाम सारे नुकसान बताए गए हैं। ऐसे में अगर घेरलू लिक्विड कर इस्तेमाल करते तो इनसे भी बचा जा सकता है।

 

ऐसे 5 रुपए के खर्चे पर घर पर तैयार किया जा सकता है ये लिक्विड, जानिए पूरी विधि

मच्छरों से बचने के लिए ये भी हैं कुछ घरेलू नुख्शे, जिन्हें नहीं किया जा सकता इग्नॉर


कपूर
कमरे में कपूर जला दें और 10 मिनट के लिए खिड़की और दरवाजों को बंद कर दें। सारे मच्छर भाग जाएंगे।

लहसुन
लहसुन की तेज गंध मच्छरों को दूर रखती है। लहसुन का रस शरीर पर लगाएं या फिर इसका छिड़काव करें।

लैवेंडर
यह न सिर्फ खुशबूदार है पर एक शानदार तरीका भी है मच्छरों से बचने का। इस फूल की खुशबू असरदार होती है जिससे मच्छर भाग जाते हैं। इस घरेलू उपाय के उपयोग के लिए लैवेंडर के तेल को एक कमरे में प्राकृतिक फ्रेशनर के रूप में छिड़कें।

अजवाइन और सरसों का तेल
सरसों के तेल में अजवाइन पाउडर मिलाकर इससे गत्ते के टुकड़ों को तर कर लें और कमरे में ऊंचाई पर रख दें। मच्छर पास भी नहीं आएंगे।

नींबू और नीलगिरी का तेल
मच्छर भगाने वाली रिफिल में लिक्विड खत्म हो जाने पर उसमें नींबू का रस और नीलगिरी का तेल भरकर लगाएं। इस हाथ-पैरों पर भी लगा सकते हैं।

नीम का तेल
नीम के तेल को हाथ-पैरों में लगाएं या फिर नारियल के तेल में नीम का तेल मिलाकर उसका दीया जलाएं।

पुदीना
पुदीने के पत्तों के रस का छिड़ाव करने से मच्छर दूर भागते हैं। इसे शरीर पर भी लगाया जा सकता है।

तुलसी का रस लगाएं
शरीर पर तुलसी के पत्तों का रस लगाने से मच्छर नहीं काटते हैं। घरों में लगा तुलसी का पौधा मच्छरों को दूर रखता है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2GmfbkN

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages