प्रेमी के साथ महिला रात में गई थी जंगल, फिर हुआ कुछ ऐसा - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Tuesday, July 10, 2018

प्रेमी के साथ महिला रात में गई थी जंगल, फिर हुआ कुछ ऐसा

बैतूल. एक प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका के साथ ऐसी बहसियाना हरकत की। जिसके बारे में उसने कभी सोचा नहीं था। दरअसल प्रेमी ने ही तीन अन्य लोगों के साथ मिलकर अपनी प्रेमिका का गैंगरेप किया। इसके बाद फरार हो गया। महिला से गैंगरेप के मामले में नया मोड़ आ गया है। महिला जिस लगेज आटो चालक प्रभूदयाल यादव के साथ गई थी वह उसका प्रेमी निकला। प्रेमी के साथ ही महिला रात में जंगल में गई थी। इस दौरान तीन युवक और गए। चारों ने महिला के साथ गैंगरेप। पुलिस ने प्रेमी को हिरासत में लिया है और अन्य तीन अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि महिला प्रेमी से अज्ञात तीन लोगों के बारे में पूछछात कर रही है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही गैंगरेप के तीन आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे

रात में दोनों वापस घर जा रहे थे
सोनाघाटी निवासी महिला से गैंगरेप के मामले में टीआई राजेश साहू ने बताया कि ग्राम गोंडी बडगी निवासी प्रभूदयाल यादव और महिला के बीच प्रेम संबंध है। रात में दोनों वापस घर जा रहे थे। बीच में सोनाघाटी के जंगल में चले गए। इस दौरान मोटरसाइकिल से अन्य तीन युवक भी आ गए। जिसके बाद प्रभूदयाल फरार हो गया। प्रभूदयाल ने इसकी सूचना भी पुलिस को नहीं दी। महिला ने बताया कि था कि उसके साथ चार लोगों ने गैंगरेप किया है,जिसमें प्रभूदयाल भी शामिल है। पुलिस ने महिला की रिपोर्ट पर प्रभूदयाल सहित अन्य तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। अज्ञात आरोपियों की तलाश की जा रही है।

महिला ने सुनाई थी आप बीती
सोनाघाटी निवासी 40 वर्षीय आदिवासी महिला ने पुलिस को आप बीती सुनाते हुए बताया था कि वह चंद्रशेखर वार्ड सदर क्षेत्र में घरों में काम करने आती है। शनिवार शाम को परिचित ग्राम गोंडी बडगी निवासी प्रभूदयाल यादव आया था। काम से लेट होने के कारण रात में घर जाने के लिए प्रभूदयाल की लगेज आटो में बैठ गई थी। महिला ने पुलिस को बताया कि सोनाघाटी लोहा पुल के आगे दो मोटरसाइकिल पर आए चार युवकों ने अचानक आटो को रोक लिया। इसके बाद चारों युवकों ने प्रभूदयाल के साथ मारपीट की और उसका मोबाइल फोन भी छिन लिया। इसके बाद मोटरसाइकिल पर युवक ने महिला को जबरदस्ती बैठाकर पास के ही जंगल मेंं ले गए। चारों युवक ने महिला के साथ दुराचार किया।

इनका कहना
आटो चालक सहित तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज किया है। अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है। चालक से महिला के प्रेम संबंध है। महिला उसी के साथ जंगल में गई थी।
राजेश साहू, टीआई,कोतवाली बैतूल।

पत्नी की हत्या मामले में पति और ससुर को भेजा जेल
चोपना। थाना अंतर्गत ग्राम फुलबरिया में ससुराल में पति और ससुर की प्रताडऩा ने परेशान बहू ने एक माह पहले फांसी के फंदे पर लटकर आत्महत्या कर ली थी। आत्महत्या मामले में चोपना पुलिस ने सोमवार को खुलासा करते हुए पति और ससुर पर आत्महत्या के लिए प्रताडि़त करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से दोनों से बाप-बेटे को जेल भेज दिया। १३ जून को ग्राम फुलबरिया निवासी २६ वर्षीय विचित्रा पत्नी आनंद पाल ने परिवारिक विवाद से परेशान होकर अपने की घर में पंखे से लटकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मामले को पुलिस ने आनंद पाल और ससुर अमल पाल को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। घटना के दौरान विचित्रा के पिता काजल दास ने बेटी के ससुराल वालों पर प्रताडि़त करने के आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस को बताया था की उनकी बेटी को ससुराल में पिछले एक वर्ष से पति आनंद और उनके ससुर द्वारा प्रताडि़त किया जा रहा था, जिससे चलते एक वर्ष से बेटी गुमसुम रह रही थी। हमेशा टेंशन में दिखाई देती थी, प्रताडऩा से परेशान थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L7j23J

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages