इस युवक ने सुसाइड का ऐसा तरीका आजमाया कि वीडियो देखकर दहल उठे लोग - Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH

Hindi And English Top Breaking news -LATEST NEWS AND BREAKING NEWS IN HINDI/ENGLISH Latest News and Breaking News in Hindi From India and Wrold Only at First Post Hindi English We Provide all News in Hindi English On Politics, Cricket, Sports, Bollywood, Crime, Business, Share Market, Celebrity, Health ,Youga , Shopping, travel and many more Subject. Hindi English News: पल-पल के हिंदी समाचार, देश- विदेश समाचार, Breaking News in Hindi, हिंदी ख़बरें, मनोरंजन और खेल ...

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

Monday, July 9, 2018

इस युवक ने सुसाइड का ऐसा तरीका आजमाया कि वीडियो देखकर दहल उठे लोग

जबलपुर। शहर के जिस इलाके मेें कुछ समय पहले तक हर वक्त हो-हल्ला बना रहता था वह जगह अब सुनसान हो गई है, अब यहां हर वक्त सन्नाटा पसरा रहता है। जबलपुर से जिस ट्रेक से नैरोगेज ट्रेन गुजरती थी वे इलाके पूरी तरह से वीरान हो गए हंै। जब से नेरोगेज ट्रेन का संचालन बंद हुआ तब से इन हिस्सों में सूनेपन का फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं लेकिन अब ये हिस्से सुसाइड प्वाइँट भी बनते जा रहे हैं। ऐसे ही क्षेत्र में एक युवक ने सुसाइड कर ली। उसने सुसाइड का जो तरीका आजमाया उसका वीडियो देखकर हर कोई दहल उठा।


युवक की लाश मिलने से सनसनी
सोमवार सुबह रामपुर क्षेत्र में हलचल मच गई। क्षेत्र के नैरोगेज रेल ट्रेक एरिया में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक कौन है, कहाँ का रहने वाला है और यहाँ तक कैसे आया, ये अभी पूरी तरह से अज्ञात है।इस घटना की सूचना स्थानीय लोगो ने गोरखपुर पुलिस को भी दी पर पुलिस ने अभी तक मौके पर आने की जहमत नही उठाई।


पुल से लटके युवक को देख रह गए हक्के-बक्के
जानकारी के मुताबिक आज सुबह जब कुछ लोग मॉर्निंग वॉक कर रहे थे तभी लोगो ने देखा कि नेरोगेज पुल में कोई युवक लटका हुआ है। रेलवे पुल से युवक को इस तरह लटका देखकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। कुछ लोगों ने तुरंत मोबाइल लगाकर पुलिस को मामले की जानकारी दी। युवक ने आत्महत्या की है या किसी ने उसको मार कर लटका दिया है ये जाँच के बाद ही खुलासा होगा। फिलहाल युवक की पुल पर लाश लटके मिलने से जहाँ आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है।


वीडियो देखकर दहले लोग
मार्निंग वाक करनेवालो में से कुछ ने रेलवे पुल से लटके युवक का वीडियो बना लिया। इस वीडियो को देखकर हर कोई दहल उठा। रेलवे पुल से लटकी लाश देखकर कई लोगों के रोंगटे खड़े हो गए।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KXdIDg

No comments:

Post a Comment

हिमालय क्षेत्र में गर्म पानी के सोते भी कर रहे हैं बड़े पैमाने पर कार्बन उत्सर्जन

हिमालय क्षेत्र में विभिन्न तापमान और रासायनिक स्थितियों वाले लगभग 600 गर्म पानी के सोते कार्बन डाइआक्साइड का उत्सर्जन कर पर्यावरण को नुकसान ...

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages